Breaking News

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो‌ दिवसीय जिला प्रशिक्षण बर्ग का करेंगे उद्घाटन

मुंगेर में होने वाली जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में सीएम सम्राट चौधरी संगठन और सरकार के समन्वय को लेकर करेंगे मार्गदर्शन

(डेस्क बिहार )‎ पटना/मुंगेर -(चंदन बादशाह) -: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मुंगेर में 5 मई को दो दिवसीय सह् एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।  
‎प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पांच मई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। वे इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन और सरकार में समन्वय तथा हमारी जिम्मेदारी , कार्य विस्तार की हमारी  दृष्टि पर अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा वे सरकार की सफलता को लेकर भी  कार्यकर्ताओं को बताएंगे। 
‎भाजपा के मुंगेर जिला अध्यक्ष अरुण पोद्दार ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारियाँ चल रही हैं। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर‌ कार्यकर्ताओं में उत्साह है।  
‎उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को भव्य बनाने के लिए जिला के पदाधिकारी लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन के लिए मुंगेर पधारेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के कई पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं को संगठन, आदर्श एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए पहुंचेंगे।  
‎भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता "राष्ट्र सर्वोपरि" के सिद्धांत के साथ कार्य करता है और यह प्रशिक्षण उसी भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को गति देने की योजना है।  
‎जिला अध्यक्ष अरुण पोद्दार ने बताया कि बिहार के  सभी 52 सांगठनिक जिलों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य में 1420 मंडलों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 2 मई से बिहार में जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ