Breaking News

6/recent/ticker-posts

ASP साक्षी कुमारी ने देह व्यापार संचालन का किया भंडाफोड़ निजी क्लिनिक संचालक डॉ दंपत्ति सहित 8 गिरफ़्तार

निजी क्लिनिक संचालक डॉ दंपत्ति सहित 8 गिरफ़्तार 

खगड़िया/महेशखुंट (बिहार डेस्क )  चंदन कुमार -: जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र में एक कुकृत्य कार्य देह व्यापार का गौरख धंधा फल-फूल रहा था। गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (ASP) साक्षी कुमारी ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

ज्ञात हो कि सहरसा- महेशखुंट NH-107 मुख्य मार्ग स्थित किराए के एक मकान में  देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। गुप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने क्लिनिक पर औचक छापेमारी की तो मौके पर भारी मात्रा में नशीली दवाई के साथ आपत्तिजनक और संदिग्ध सामग्रियां बरामद हुई।

ASP साक्षी कुमारी ने बताया कि क्लिनिक संचालक डॉ दंपत्ति की मुख्य भूमिका है।इस छापेमारी में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 3 पुरुषों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार डॉ दंपत्ति मिलकर इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे।सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल क्लिनिक और घर को सील कर दिया गया है। छापेमारी के कर्म में डां अभिमन्यु के घर पे पुलिस रेड की गई तो भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद की गई। वहीं इस बड़ी कार्यवाही से स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना किया है।वहीं छापेमारी दल में महेशखुंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुरे दल बल के साथ मुस्तैद दिखे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ