Breaking News

6/recent/ticker-posts

पूर्व विधायक डॉं संजीव ने केंद्रीय बजट को बताया बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण


केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा व  विशेष पेकेज के बजाय पिछड़े राज्यों में डालने की साज़िश रची है -:डां0 संजीव

पटना /खगड़िया - चंदन बादशाह -  परबता के पूर्व विधायक डॉं संजीव कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पे सवाल उठाया है । उन्होंने कहा है बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को पूर्ण रूपेण अनदेखा किया गया है। देश की बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद बिहार के लिए न कोई विशेष पैकेज, न कोई ठोस विकास योजना और न ही भविष्य का कोई स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
बिहार वर्षों से बाढ़, बेरोज़गारी, बड़े पैमाने पर पलायन और पिछड़ेपन जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन इस बजट में न तो विशेष आर्थिक पैकेज की कोई घोषणा की गई और न ही उद्योग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों के लिए कोई बड़ी और ठोस पहल दिखाई दी। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में बिहार शामिल नहीं है।
यह बजट साफ तौर पर बताता है कि केंद्र सरकार की नीतियों और निर्णयों में बिहार को उसका वाजिब हक़ और सम्मान नहीं मिल रहा है। बिहार के साथ अपनाया गया यह उपेक्षापूर्ण रवैया न केवल राज्य के विकास में गंभीर बाधा है, बल्कि देश के संतुलित और समावेशी विकास के भी खिलाफ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ