Breaking News

6/recent/ticker-posts

सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

*विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने मुख्यमंत्री के तैल्य चित्र का किया वितरण"

सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह 

पटना/ बिहार डेस्क -(चंदन कुमार) -: चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिरैया प्रखंड के परतापुर ग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में यशस्वी श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय विधायक श्री लालबाबु प्रसाद गुप्ता ने नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त किया । साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के तैलचित्र को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से  वितरण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने 

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी जी, एवं बिजेंद्र यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया ।

                                  

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि  आप सभी के कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति, विकास एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर होता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ