Breaking News

6/recent/ticker-posts

जन सुराज पार्टी के प्रथम अध्यक्ष मनोज भारती के बनने पर दिया वधाई व शुभकामनाएं

जनता का सुंदर राज्य बनाने में प्रथम अध्यक्ष मील का पत्थर साबित होगा  - किरण देव यादव

(बिहार/खगड़िया -चंदन बादशाह ) :- जन सुराज के जिला महासचिव सह जिला चुनाव अधिकारी किरण देव यादव ने मनोज भारती का प्रथम अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया है। एवं बिहार की तमाम जनता की और से सूत्रधार प्रशांत किशोर को साधुवाद दिया है।

श्री यादव ने कहा कि उक्त फैसले से बिहार की जनता  को शिक्षा व रोजगार देने में भविष्य में जन सुराज पार्टी  मील का पत्थर साबित होगा। मधुबनी के अनुसूचित जाति के मनोज भारती नेतरहाट में पढे, कानपुर से आइआइटी किये, दिल्ली आईआईटी से आईएफएस बने, वहीं कई देशों में भारतीय राजदूत रहे। उनकी योग्यता अनुभव बिहार की विकास, बदलाव एवं सुनहरे भविष्य हेतु एक नया आयाम लिखेगा, एक नया बिहार का निर्माण होगा। तथा जनता के द्वारा जनता के लिए जनता का  एक सुंदर राज्य जन सुराज बनेगा।

समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि जन सुराज के स्थापना महाधिवेशन का ऐतिहासिक आयोजन वेटनरी कॉलेज के मैदान में लगभग एक लाख साक्षियों संस्थापक सदस्यों के सहभागिता के साथ हुई। कार्यक्रम स्थल पर 6 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच कर तेज धूप उमस पसीना से लथपथ लोगों की दृढ़ संकल्प लक्ष्य के समक्ष प्रकृति को झुकना पड़ा और अंततः घने काले बादल ने फूहार से प्रकृति ने आम जनों को गर्मी से ठंडक की राहत पहुंचाई अकस्मात मौसम में परिवर्तन का यह संकेत बिहार की सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन का शुभ संकेत के रूप में प्रकृति ने भी समर्थन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संचालक के द्वारा इतनी शक्ति हमें देना दाता कि मन का विश्वास कभी कमजोर  हो ना, प्रार्थना से हुई। तत्पश्चात भारतीय संविधान प्रस्तावना का पाठ किया गया। वहीं कार्यक्रम में बिहार की राजनीति, सत्ता की दोहरी चरित्र, राज्य एवं देश की समस्या, समाधान आधारित जनगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल छु लिया वहीं खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव, गणितज्ञ केसी, सिंहा, पूर्व सांसद मुनाजिर हसन ने संबोधित किया। 

Contect For Advertise

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा पांच संकल्प की विस्तृत जानकारी दिए एवं पार्टी का नाम "जन सुराज पार्टी" की घोषणा किया गया। साथ ही प्रथम अध्यक्ष के रूप में अनुसूचित जाति से मनोज भारती का नाम प्रस्तावित कर जनसैलाब के समूहों से तालियांं के गड़गड़ाहट के बीच घोषणा किये, एवं कई मुद्दे पर तालियां बजवाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित की गयी। 2024 के नवंबर माह में बिहार विधानसभा के पांच उपचुनाव में जन सुराज की उम्मीदवार खड़ा कर सत्तासीन को हराने की अभियान जारी रखने का घोषणा किये। तथा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार बनाने का आत्मविश्वास के साथ घोषणा किये।

प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि शराबबंदी को समाप्त कर शराब के टैक्स से बेहतर शिक्षा रोजगार देने, एवं महिलाओं को लोन देने, वृद्धा पेंशन 2000 रुपए मासिक करने की घोषणा किये। वहीं जमीन सर्वे के बजाय भूमि सुधार करने की वकालत किये। उन्होंने पदयात्रा जारी रखने एवं रणनीतिकार की महत्वपूर्ण भूमिका बखूबी निभाने की बात कही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ