*(बिहार/पटना:-चंदन बादशाह)*:- पार्टी सदस्यता अभियान का महिना चल रहा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी हर दिन सदस्यता अभियान के लिए जोरों शोरों से इस सदस्यता अभियान में जुटी है।
इसी बीच चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पताही प्रखंड के पताही पूर्वी सरकारी पंचायत भवन में किसान मोर्चा द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया।
जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक लालबाबू प्र० गुप्ता, 20 चिरैया, बिहार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा जी, ने सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में आने का दिल से धन्यवाद दिया साथ हीं कहां आप के आने से पार्टी को मजबूती प्रदान हुए है
पंचायती राज्य प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के नेता ओम प्रकाश भुवन जी, जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन सिंह जी, जिला प्रभारी अजय कुशवाहा जी, महामंत्री राकेश यादव जी, मंडल अध्यक्ष टुनटुन सिंह जी, अजय साह जी, गांधी यादव जी व अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।
और सभी ने सदस्यता ग्रहण किया, साथ ही ओनलाइन सदस्यता ग्रहण किस तरह करना है उसकी जानकारी भी दी।
वहीं भाजपा के द्वारा जारी टोल-फ्री नम्बर 8800002024 की जानकारी भी दी गई जिससे कौई भी व्यक्ति आसानी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ