Breaking News

6/recent/ticker-posts

पंच सरपंच संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए किरण देव यादव

प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने संगठन को धारदार बनाने हेतु कई सरपंचों को दिया मुख्य जिम्मेदारी 

बिहार/खगड़िया - (चंदन बादशाह)-  बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के राज्य कन्वेंशन सह महाबैठक में कमेटी का विस्तार किया गया , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने दर्जनों सरपंच के समर्पण सक्षमता कर्मठता सक्रियता के मद्देनजर विभिन्न पद पर मनोनयन करते हुए जिम्मेदारी दिया। 

वहीं किरण देव यादव ने कहा सम्मान ,सुरक्षा ,सुविधा प्रावधान लागू करने के सवाल को लेकर होगी आर पार की लड़ाई तेज ‌किया जाएगा।

जिसमें खगड़िया जिला से किरण देव यादव को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रीना देवी को महिला सेल के प्रदेश प्रभारी, अर्जुन महतो को प्रदेश सचिव, सहित अन्य जिला के कई सरपंच को संरक्षक महासचिव उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी कोषाध्यक्ष प्रवक्ता आदि चुना गया।

खगड़िया जिला के अध्यक्ष के रूप में बखूबी महतीं भूमिका निभाने रहे किरण देव यादव को नेतृत्व सक्षमता दक्षता कर्मठता सक्रियता के मद्देनजर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर अलौली प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव मानसी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिंधु प्रसाद बालकृष्ण यादव पंकज कुमार विनोद यादव रुदल पासवान अंजनी भारती पीटर कुमार आदि ने बधाई एवं साधुवाद दिया।

तथा प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को स्वागत एवं हर्ष व्यक्त किया कहा कि संगठन बेहतर सुदृढ़ एवं मजबूत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ