(बिहार/ खगड़िया :चंदन बादशाह):- इंदिरा फेलोशिप की स्टेट कोऑर्डिनेटर ऋचा सिंह ने प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति पर गहन चर्चा की। इस दौरान महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया
जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस नेता नवीन कुमार ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा यह कार्यशाला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इसने न केवल महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित भी किया।
ऐसे कार्यक्रमों से उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में महिलाएं अपने समुदाय और देश के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगी
0 टिप्पणियाँ