Breaking News

6/recent/ticker-posts

अंगिका महासभा के राष्ट्रीय महाधिवेशन बांका में किरण देव यादव को किया गया सम्मानित।

  1. विगत 32 वर्षों से समाज सेवा को समर्पित किरण देव यादव दर्जनों बार हो चुके हैं सम्मानित
  2. स्वच्छ समाज सेवा, राजनीति व पत्रकारिता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाये हैं किरण देव यादव 
  3. जीवन पर्यंत गरीब निस्सहाय शोषित पीड़ित वंचितों का आवाज बन कर समाज सेवा करता रहूंगा - किरण देव यादव
DESK बिहार/खगड़िया - चंदन कुमार: अखिल भारतीय अंगिका महासभा का बांका में आयोजित राष्ट्रीय महाधिवेशन में समाज सेवा, लेखन, पत्रकारिता, स्वच्छ राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए स्वतंत्र पत्रकार कवि लेखक समाजसेवी किरण देव यादव को तिलकामांझी विश्वविद्यालय अंगिका भाषा के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. मधुसूदन झा, प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र मंडल, लेखक उपन्यासकार कवि अरविंद कुमार विमल, युवा लेखक कवि राहुल शिवाय , अंगिका महासभा के विभु रंजन द्वारा अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र एवं कैलाश झा किंकर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। 

वहीं विगत सप्ताह पूर्व कोचिंग सेंटर बेला सिमरी के सीएमडी जितेंद्र कुमार द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु तथा जन सरोकारों से जुड़े सवालों पर अनवरत संघर्षरत किरण देव यादव को अंग वस्त्र मेडल एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। 

विगत महीने पिंदार दैनिक पत्र के चीफ ब्यूरो मोहम्मद इरफान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अंग वस्त्र एवं  मोमेंटो से निरंतर जन संघर्ष के मद्देनजर समाजसेवी किरण देव यादव को सम्मानित किया गया।


वहीं महामूर्ख सम्मेलन में जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा समाज सेवा, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, सामाजिक न्याय के साथ विकास के क्षेत्र में विशेष सरजमीनी पहल करने हेतु किरण देव यादव को प्रशंसा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

विगत 1 जनवरी 2022 को कत्यायणी मंदिर परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में हिंदी भाषा साहित्य परिषद के अध्यक्ष अवधेश्वर राय, महासचिव शिव कुमार सुमन द्वारा जनवादी कवि के तौर पर अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में किया गया गौरवपूर्ण सम्मान के प्रति साधुवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन पर्यंत जब तक सांस चलेगी तब तक गरीब निस्सहाय शोषित पीड़ित वंचित महिला छात्र नौजवान मजदूर किसानों का आवाज बन कर समाज सेवा का कार्य करता रहूंगा।


श्री किरण देव यादव को पंच सरपंच संघ प्रखंड जिला एवं राज्य स्तर तक तथा नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संघ एवं आशा ममता फेसीलेटर संघ, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ, रसोईया संघ एवं कर्मचारी संगठनों द्वारा कई मौके पर अंग वस्त्र पुष्पमाला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ