Breaking News

6/recent/ticker-posts

भाजपा नेता सुजीत राणा के भाई चंदन कुमार(24Tv Today News Chief Editor) का अपहरण कर हत्या का किया गया प्रयास।

महेशखूंट थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी भाजपा नेता सुजीत राणा के भाई चंदन कुमार(24Tv Today News Chief Editor) का अपरहण कर हत्या के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। चंदन को घायल अवस्था में पतला से बरामद किया गया।

घायल चंदन बादशाह
घायल चंदन को बेहतर उपचार के लिए ले जाने के दौरान भागलपुर के नारायणपुर के पास ऐमबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चंदन को चोटें आने के साथ उनकें भाई रंजीत कुमार गुप्ता भी घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगल की देर शाम घर से बुलाकर पहले चंदन का अपहरण किया गया। फिर जान मारने की नीयत से उस पर हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

भाई सुजीत राणा
भाजपा नेता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान चंदन घायल अवस्था में पतला से बरामद हुआ। जिसे गंभीर हालत में पहले रेफरल अस्पताल गोगरी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां से पुनः भागलपुर रेफर कर दिया गया। स्वजन उन्हें एंबुलेंस से लेकर रात में ही भागलपुर निकले लेकिन एनएच 31पर नारायणपुर के निकट एंबुलेंस एक ट्रक से टकरा गया। घटना में घायल चंदन की हालत और गंभीर हो गई। जबकि एक भाई रंजीत कुमार गुप्ता के दोनों पांव की हड्डी बुरी तरह टूट गई है। ऐंबुलेंस चालक खगड़िया के दीपक कुमार की मौत इलाज के क्रम में हो गई है।

दैनिक जागरण 26/08/2021
इस मामले में महेशखूँट थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें इंग्लिश महेशखूंट निवासी बिहारी पासवान, पतला गांव के निशांत कुमार सिंह व सलीम नगर के विक्रम साह को आरोपित किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए महेशखूँट थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। भाजपा नेता सुजीत कुमार राणा ने बताया कि उसके भाई चंदन का अपहरण कर जान से मारने का प्रयास आरोपितों द्वारा किया गया। अपराध की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस को सूचना दी गई। परंतु थाना पुलिस ने मामले में उदासीनता दिखाई। बाद में एसपी को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता पहले उसे काजीचक रेलवे फाटक के निकट ले गया। वहां से उसे अन्य जगह बाइक से ले गया। काफी खोजबीन के बाद चंदन का पतला में होने की जानकारी मिली और उसे वहां से घायल अवस्था में बरामद किया गया।
 

प्रशासन के उपर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह अंकित करता है ऐसा घटना जहां ना पत्रकार सुरक्षित है ना नेता का भाई तो फिर ये प्रशासन आम जनता को क्या सुरक्षित रख पाते होंगे या यहाँ की प्रशासन आम नागरिक को छोरकर अपराधियों हथियारों के संरक्षण का काम कर रही है?

घायल चंदन बादशाह

रंजीत कुमार गुप्ता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ