पाटीदार समूह के नेतृत्व में देश के मशहूर गायक कुमार शानू ने किया सम्मानित
(बिहार /खगड़िया - चंदन बादशाह ):- शहीद JCO चंदन कुमार मिश्रा ,पिता दिनेश मिश्रा, नयागांव पचखुटी निवासी जो इंडियन आर्मी के 285 मीडियम रेजीमेंट (फर्स्ट बोफोर्स तोप रेजीमेंट) में तैनात थे।
बताते चले की चंदन मिश्रा सिक्किम के लाचेन में चीन के खिलाफ थल सेना के एक गुप्त ऑपरेशन (स्नो लेपर्ड) में शामिल थे,मौसम काफी खराब था 17000 फिट के हाइट से गाड़ी सिलिप हो गई थी, और एक गड्ढे में 4भाग में टूट के चूर हो गई थी।
उसमें सवार 17 वीर जवान देश के लिए शहिद हो गए थे, पिछले वर्ष दीपावली के समय गुजरात में मारुति ट्रस्ट ने परिवार को समानित किया था। इस वर्ष नवरात्रि में 6 अक्टूबर को परिवार को गुजरात के मोरबी में पाटीदार समूह द्वारा देश के मशहूर गायक कुमार सानू के द्वारा सम्मानित किया गया, मौके पे शहीद चंदन मिश्रा के छोटे साला ने ये सम्मान ग्रहण किया...!!
0 टिप्पणियाँ