(बिहार/खगडिया़- चंदन बादशाह) :- बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने गोगरी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान बन्नी , बोरना और समसपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इन पंचायतों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों की समस्याओं को सुना।
बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विशेष रूप से रिंग बांध निर्माण की जरूरत को रेखांकित किया और आश्वासन दिया कि बाढ़ से स्थायी सुरक्षा के लिए जल्द ही इस दिशा में कदम ठोस उठाए जाएंगे। इसके साथ ही, तत्काल राहत सामग्री और सहायता प्रदान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की आपदाओं से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
0 टिप्पणियाँ