(बिहार/खगडिया़- चंदन बादशाह ) :- फरकिया मिशन, देश बचाओ अभियान, व मिशन सुरक्षा परिषद के बैनरतले ईवी रामास्वामी पेरियार का 145 वां जयंती श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली सभागार में मनाया गया।
इस अवसर पर पेरियार रामास्वामी अमर रहे नारों के बीच इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने रामास्वामी पेरियार के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पेरियार सच्चे अर्थों में शोषित दलित पीड़ित वंचित गरीब अल्पसंख्यक बहुजनों का आवाज थे। वे समानता आंदोलन के प्रणेता थे। वे समाज के ऊंच-नीच, भेद-भाव, छुआछूत सामाजिक विकृति, धर्मांधता, अंधविश्वास, छद्म ईश्वरवाद, पाखंडवाद, शोषण दमन अन्याय अत्याचार को देख नास्तिक बन गये। वे जातिवादी एवं गैर बराबरी वाले हिंदुत्व का विरोध किया। उन्होंने हमेशा हिंदू धर्म में व्याप्त जाति प्रथा, देवी देवता व मूर्ति पूजा का विरोध किया। उन्होंने रामायण को राजनीतिक ग्रंथ बताया तथा सच्ची रामायण लिखकर अंधविश्वास व शोषण को समूल समाप्त करने हेतु बहुजन को जागरूक किया।
उनका जन्म तमिलनाडु के इरोड में 17 सितंबर 1879 को तथा तमिलनाडु के वेल्लोरे में 24 दिसंबर 1973 को निधन हुआ।
कार्यक्रम में फरकिया मिशन के सचिव लालमनी सदा, देश बचाओ अभियान के प्रवक्ता दिनेश शाह, मानवाधिकार संगठन के महासचिव ब्रजनंदन महतों अध्यक्ष महेश्वर यादव, विष्णु देव यादव , रामचंद्र यादव, दानवीर यादव, नारायण यादव, रामजतन यादव आदि ने समाजिक समरसता, समानता की प्रगतिशील विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ