Breaking News

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी सहित वरीय पदाधिकारियों ने नौका की सवारी से किया राहत बचाव हेतु बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण।

बिहार/खगड़िया (चंदन कुमार) :-जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया एवं आवश्यक निर्देश अंचलाधिकारियों एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को दिए।

www.24tvtodaynews.com
जिलाधिकारी ने परबत्ता अंचल में गोगरी नारायणपुर बांध का निरीक्षण किया एवं बाढ़ग्रस्त गांव सौढ़ उत्तरी का नौका से भ्रमण किया। उन्होंने आपदा पीड़ित स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की एवं हर संभव सरकारी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रभारी पदाधिकारी, अंचल अधिकारी परबत्ता भी उपस्थित थे।

www.24tvtodaynews.com
आज गोगरी प्रखंड में बोरने जमींदारी बांध के टूटने की सूचना प्राप्त हुई, जिसका निरीक्षण अपर समाहर्ता श्री शत्रुंजय कुमार मिश्रा ने भी किया। आपदा प्रभारी श्री टेसलाल सिंह ने भी टूटे हुए बांध के स्थल का निरीक्षण किया।बांध के टूटने की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोगरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी श्री सुभाष चंद्र मंडल ने इसका निरीक्षण किया एवं प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ के प्रभाव का आंकलन किया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री अमर सिंह ने  बांध के मरम्मति हेतु आवश्यक बाढ़ संघर्षात्मक कार्रवाई प्रारंभ की।

www.24tvtodaynews.com
अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री भूपेंद्र प्रसाद यादव, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया श्री धर्मेंद्र कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी श्री नवाजिश अख्तर ने खगड़िया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों रहीमपुर उत्तरी मथुरा एवं अन्य गांव का नौका पर सवार होकर भ्रमण किया एवं बाढ़ के प्रभाव का जायजा लिया।

www.24tvtodaynews.com
अपर अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी श्री चंद्र किशोर सिंह ने भी परबत्ता अंचल के सालारपुर, भरसों, लगार चकपरिया रिंग बांध आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लगार जमींदारी बांध पर मिट्टी डालने सहित अन्य बाढ़ संघर्षात्मक कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अंचल अधिकारी परबत्ता श्री अंशु प्रसुन्न ने भी भरसों, सालारपुर, सौढ़ उत्तरी माधवपुर एवं लगार के बाढ़ प्रभावित पंचायतों एवं गांव का जायजा लिया। 

उल्लेखनीय है कि खगड़िया में तीन प्रमुख नदियां गंगा बागमती एवं कोसी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और आगामी दो-तीन दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

www.24tvtodaynews.com
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए प्रभावित लोगों को ऊंचे शरण स्थली में आश्रय देने पॉलिथीन सीट/सुखा राशन पैकेट का वितरण प्रारंभ करने और सामुदायिक किचन को आवश्यकतानुसार शुरू करने का निर्देश दिया। सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी नौका का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को टूटे हुए बांध के त्वरित मरम्मति का निर्देश दिया गया। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों के आकलन का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को सजग एवं मुस्तैद रहने को  निर्देशित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ