बिहार/खगड़िया (चंदन कुमार) :- जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से सदर अस्पताल, खगड़िया में "दीदी की रसोई" का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीपीएम हेल्थ, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डीपीएम जीविका, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सहित जीविका दीदियां उपस्थित थीं। जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में "दीदी की रसोई" के संचालन से अस्पताल में इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों तथा चिकित्सकों एवं कर्मियों को सस्ते दर पर पौष्टिक एवं शुद्ध भोजन सुलभ होगा। अन्य लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर रसोई के संचालन में संलग्न जीविका दीदियों से बातचीत की एवं उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डीपीएम जीविका को कुछ अन्य नए कार्य प्रारंभ करने के संबंध में भी सुझाव दिया।
जिलाधिकारी ने "दीदी की रसोई" के संचालन के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की और स्वयं टोकन लेकर खाना भी खाया। उप विकास आयुक्त सिविल सर्जन सहित अन्य लोगों ने भी जीविका दीदियों के हाथ से बनी रसोई का स्वाद चखा और भोजन की गुणवत्ता से प्रभावित हुए।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
जिलाधिकारी ने यहां साफ-सफाई और स्वच्छता को कायम रखने का भी निर्देश दि या और उम्मीद जताई कि यह रसोई एक नवप्रवर्तन कार्य सिद्ध होगा।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
"दीदी की रसोई" को शुभारंभ के अवसर पर सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था। रसोई में उपलब्ध व्यंजनों की दर तालिका भी प्रदर्शित की गई थी। यहां उचित मूल्य पर पौष्टिक खाना उपलब्ध है। आर्डर करने पर होम डिलीवरी की भी सुविधा प्रदान की जा रही है। बहुत से लोगों ने आज इसके शुभारंभ के अवसर पर खाना खाया और "दीदी की रसोई" के सफलता की कामना की।
0 टिप्पणियाँ