Breaking News

6/recent/ticker-posts

इंदिरा फेलोशिप की टीम द्वारा शक्ति अभियान की शुरुआत होने पे कांग्रेस ने किया प्रेस कांफ्रेंस

शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाएं देश की आधी आबादी राजनीति में सक्रिय हो -मदन मोहन झा

(बिहार /पटना -चंदन बादशाह ) :- इंडिया एलायंस के सहयोगी घटक दल कांग्रेस बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता श्री मदन मोहन झा ने पटना सादाकत आश्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर साथ इंदिरा फेलोशिप बिहार की टीम भी मौजूद थी। राहुल गांधी के द्वारा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया  ,इसका मुख्य उद्देश्य "शक्ति अभियान" पर चर्चा करना था। 

प्रेस को संबोधित करते हुए, श्री मदन मोहन झा ने कहा, "महिलाओं की जनसंख्या हमारे देश में आधी आबादी है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी में उनकी उपस्थिति अभी भी सीमित है। कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 'शक्ति अभियान' यह सुनिश्चित करेगा कि महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले। हमारा लक्ष्य है कि जितनी महिलाएं हमारी आबादी का हिस्सा हैं, उतनी ही अधिक उनकी भागीदारी हो।"

उन्होंने यह भी बताया कि शक्ति अभियान का उद्देश्य न केवल महिलाओं को राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रेरित करना है, बल्कि उन्हें नेतृत्व की भूमिका में भी लाना है। यह अभियान विशेष रूप से महिलाओं के संगठन बनाने और उन्हें जमीनी स्तर पर सशक्त करने पर केंद्रित है। बिहार में इंदिरा फेलोशिप की टीम इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है और आने वाले चुनावों में महिला उम्मीदवारों को मजबूती से सामने लाने के लिए तैयारी की जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, इंदिरा फेलोशिप की टीम अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि शक्ति अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाएं संगठित होकर राजनीति में हिस्सा ले रही हैं। उनके प्रयासों से जमीनी स्तर पर कई बदलाव हो रहे हैं और आने वाले समय में यह अभियान महिलाओं के राजनीतिक रूप से सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी भूमिका निभायेंगी। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन करते हुए, श्री झा ने मीडिया से आग्रह किया कि वे इस पहल को जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में सक्रिय हो सकें और देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। वहीं प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी सोनु अग्रवाल ने कहा राजनीतिक में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने की दिशा में कांग्रेस का एक एक कार्यक्रता संकल्पि है इस अवसर पर पूर्व एमएलसी लाल बाबू लाल जी, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, आदित्य पासवान जी, नेशनल कोर्डिनेटर रोहन जी,इंदिरा फेलोशिप बिहार कॉर्डिनेटर रिचा सिंह, आदि दर्जनों इंदिरा फेलोशिप की महिला उपस्थित रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ