Breaking News

6/recent/ticker-posts

शहीदे आजम भगत सिंह का 117 वीं जयंती मनाया

शहीदे आजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने हेतु इनका नारा इंकलाब जिंदाबाद एवं गांधी जी का नारा करो और मरो नारो को बुलंद करना होगा - किरण देव यादव 


(बिहार/खगड़िया- चंदन बादशाह :-) देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद एवं जन सुराज के सयुंक्त त्वाधान में शहीद ए आजम भगत सिंह का जयंती मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह जन सुराज के जिला महासचिव किरण देव यादव ने किया।


 कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद ए आजम भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन कर याद किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह सच्चे अर्थों में क्रांतिकारी, देशभक्त, सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन के पैरोकार थे। उन्होंने जनता का सुंदर राज्य बनाने का परिकल्पना किया था, जिसमें एक आदमी के द्वारा दूसरे आदमी का शोषण नहीं हो। न्याय , शांति एवं विकास आधारित जनता के द्वारा, जनता का, जनता के लिए शासन हो। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को धरातल पर लागू करने की वकालत किये, उन्होंने साम्राज्यवाद पूंजीवाद धर्मबाद जातिवाद के विरुद्ध समाजवाद का नारा को बुलंद किये। भगत सिंह का इंकलाब जिंदाबाद एवं गांधी जी का करो और मरो नारो को आज बुलंद करने का समय की मांग है। तभी देश एवं राज्य में न्याय आधारित विकासवाद समाजवाद की स्थापना होगा। तभी बाढ सुखाड़ पलायन बेरोजगारी गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार अशिक्षा अन्याय अत्याचार पर विराम लगेगा।

देश बचाओ अभियान के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए उनके विचारधारा को आत्मसात करना होगा।

कार्यक्रम में जन सुराज अभियान समिति के सानू कुमार, फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, मिशन सुरक्षा परिषद के मुरली रविदास आदि दर्जनों समाजसेवी ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ