बिहार/खगड़िया (चंदन कुमार) -: जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने कोविड-19 महामारी के दौरान मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में किया।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
खगड़िया जिला के कुल 127 लोगों की कोविड-19 महामारी से मृत्यु हुई है, जिनमें से 51 मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि का वितरण किया गया। शेष मृतकों के आश्रितों को भुगतान के लिए सत्यापन की कारवाई की जा रही है। सिविल सर्जन से प्राप्त सूची में अंकित मृतकों के आश्रितों को राशि का भुगतान किए जाने के लिए प्राप्त आवेदन पत्र के आलोक में सत्यापनोपरांत उनके बैंक खाते में राशि प्रेषित की जा रही है।
ज्ञातव्य हो कि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मृतक अनुग्रह के रूप में ₹400000 भुगतान किए जाने का माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा घोषणा की गई थी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भी कोविड महामारी को अधिसूचित आपदा में शामिल किया गया था। इसके आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग बिहार द्वारा राज्य संसाधन से मृतकों के निकटतम आश्रितों को ₹400000 अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन ने भी मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि के स्वीकृति पत्र का वितरण किया। यह राशि अगले दिन उनके खाते में स्थानांतरित हो जाएगी।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
इस अवसर पर पार्वती देवी, अब्दुल गनी, शोभा देवी, मैमून खातून,श्वेता कुमारी, जागेश्वर साह, प्रीति कुमारी, निरजा देवी, रागिनी देवी, सैयद फरहान हसन, गीता देवी, मंजू देवी, प्रभादेवी, सुधा देवी, माया देवी, झुना देवी, कुसुम कुमारी, पुनीता कुमारी, नीलम देवी, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह इत्यादि को अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण किया गया।
![]() |
www.24tvtodaynews.com |
0 टिप्पणियाँ