मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा निर्वाचन पर हुए व्यय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 

www.24tvtodaynews.com
                           
खगड़िया :- चंदन कुमार  बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एच आर श्रीनिवास ने खगड़िया जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष सहित बिहार के सभी जिलाधिकारियों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ विधानसभा निर्वाचन 2020 संपन्न कराने पर हुए व्यय के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की।

www.24tvtodaynews.com

उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को विधानसभा आम निर्वाचन 2020 संपन्न कराने पर हुए निर्वाचन व्यय के भुगतान के संबंध में प्रमाण पत्र को अविलंब भेजने का निर्देश दिया। निर्वाचन व्यय पर हुए भुगतान के लिए आवश्यक राशि की मांग से पूर्व 3 सदस्यीय  कमेटी से संस्तुति लेने का निर्देश दिया। उन्होंने सारे विपत्रों की जांच कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एसी विपत्रों पर निकासी की गई राशि का लंबित डीसी विपत्र भी समायोजित करने का निर्देश दिया।

www.24tvtodaynews.com

उन्होंने निर्वाचन सूची के सतत अद्यतनीकरण के क्रम में प्राप्त दावा आपत्तियों के निष्पादन का भी निर्देश दिया। आयु, लिंग, छायाचित्र, लॉजिकल इरर एवं रिपीट EPIC के संबंध में समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों को निष्पादित करने का भी निर्देश दिया। निर्वाचन सूची में छायाचित्र निर्वाचकों के संबंध में भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि EPIC को अब स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित मतदाता को प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग से बात की गई है। गत विधानसभा निर्वाचन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा किए गए व्यय के प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के संबंध में नोटिस का तामिला कराने का भी निर्देश दिया गया।

www.24tvtodaynews.com

जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम के प्रत्याशियों के कानूनी विवाद के चलते सुरक्षित रखे जाने की समस्या से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव में भी ईवीएम को बाजार समिति में ही रखा जाना है, जिसकी वजह से ईवीएम के भंडारण हेतु जगह की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पंचायत चुनाव और ढांचागत सुविधा के मद्देनजर विस्तृत पत्र भेजने का निर्देश दिया, ताकि इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।


समीक्षात्मक बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को एसी बिल के 1 सप्ताह के अंदर समायोजन का निर्देश दिया उन्होंने निर्वाचन पर हुए व्यय का भुगतान करने के लिए मांग पत्र निर्वाचन विभाग को भेजने का भी निर्देश दिया।


बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया श्री धर्मेंद्र कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, खगड़िया श्री जनक कुमार एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, गोगरी श्री राहुल कुमार उपस्थित थे।